scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमूंगफली छोड़कर बाकी सभी तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट

मूंगफली छोड़कर बाकी सभी तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 नवंबर (भाषा) विदेशों में बाजार टूटने के बाद स्थानीय बाजार में सटोरिया गतिविधियां जारी रहने के बीच लिवाली सामान्य स्तर से कमजोर बना रहा और बृहस्पतिवार को सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम में गिरावट देखने को मिली। सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर बने रहे।

शिकॉगो और मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि तेल-तिलहन कारोबारियों की वित्तीय स्थिति खराब है जो निरंतर घाटे के सौदों का दौर देख रहे हैं। इस बीच बाजार में सटोरिये निरंतर बाजार को उठाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इस सबके बावजूद लिवालों की ओर से तेल-तिलहनों के दाम कमजोर बोले जा रहे हैं जो अधिकांश तेल-तिलहनों में आई गिरावट का मुख्य कारण है।

सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के भाव अपरिवर्तित रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,150-7,200 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,275-6,650 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 14,750 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,400-2,700 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,470-2,570 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,470-2,605 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,325 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,350 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,500 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,150 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,150 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 4,675-4,725 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,375-4,475 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments