scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतजल्द ही इज़राइल को कई डेयरी उत्पादों का निर्यात करने की तैयारी में अमूल

जल्द ही इज़राइल को कई डेयरी उत्पादों का निर्यात करने की तैयारी में अमूल

Text Size:

(राजेश राय)

तेल अवीव, 20 नवंबर (भाषा) जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने कहा है कि अमूल इज़राइल को घी का निर्यात कर रही है और जल्द ही अपने डेयरी उत्पाद पोर्टफोलियो को बढ़ाएगी ताकि न सिर्फ भारतीय प्रवासियों बल्कि स्थानीय लोगों को भी सेवा दे सके।

गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ‘अमूल’ ब्रांड के तहत डेयरी उत्पाद बेचता है।

मेहता ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हम यहां घी निर्यात कर रहे हैं लेकिन हम जल्द ही कई दूसरे उत्पाद में भी निर्यात करेंगे जो न सिर्फ़ भारतीय लोग चाहते हैं, बल्कि मुख्यधारा के बाजार में भी जा सकते हैं।’’

वह वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ यहां आए 60 सदस्यीय व्यवसायिक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा कि कंपनी पहले से ही इजराइल को निर्यात कर रही है और अब वे यहां अपना बाजार बढ़ाने के लिए इज़राइल के कोशेर प्रमाणीकरण की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं।

इज़राइल में कोशेर ज़रूरतें धार्मिक खानपान के नियमों को बताती हैं जो यह तय करती हैं कि यहूदी कानून के तहत कौन से खाने की चीज़ें खाने की इजाज़त है। मेहता ने बताया कि यह एक तरह का प्रमाणन है, जिसका ‘‘हमें स्थानीय आबादी के मुख्य बाजार का ध्यान रखने के लिए पालन करना होगा।’’

उन्होंने कहा कि भारत दूध का सबसे बड़ा उत्पादक है और इजराइल इस क्षेत्र की उत्पादकता बढ़ाने के लिए अपनी प्रौद्योगिकी दे सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा ध्यान अपने मवेशियों की उत्पादकता को बेहतर बनाना है… चारा खिलाने और जानवरों के प्रबंधन में, हमें प्रौद्योगिकी की ज़रूरत है… ये वे चीज़ें हैं जहां इज़राइल ने अच्छा काम किया है।’’ उन्होंने कहा कि उनकी प्रौद्योगिकी भारत के सूखे इलाकों में खेती की उत्पादकता बढ़ाने में मदद कर सकती है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments