नयी दिल्ली, 19 नवंबर (भाषा) अफगानिस्तान के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अल्हाज नूरुद्दीन अजीजी द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत आए हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को ‘एक्स’ पर अजीजी की भारत यात्रा के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने लिखा, ‘‘अफगानिस्तान के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अल्हाज नूरुद्दीन अजीजी का भारत की आधिकारिक यात्रा पर हार्दिक स्वागत है। द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को आगे बढ़ाना इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।’’
इससे पहले अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी अक्टूबर में छह दिवसीय भारत यात्रा पर आए थे।
भाषा अजय पाण्डेय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
