नयी दिल्ली, 19 नवंबर (भाषा) सरकार ने बृहस्पतिवार को भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी संदीप प्रधान को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया।
एक सरकारी अधिसूचना के मुताबिक वह पदभार ग्रहण करने से तीन साल के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, सेबी के पूर्णकालिक सदस्य रहेंगे।
प्रधान 1990 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी हैं और इस समय पुणे में आयकर (जांच) महानिदेशक हैं।
वह अश्विनी भाटिया का स्थान लेंगे, जिन्होंने पूर्णकालिक सदस्य के रूप में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ दिया था।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
