नयी दिल्ली, 19 नवंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को खजुराहो में द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस का उद्घाटन किया।
होटल का उद्घाटन करते हुए यादव ने कहा, ‘‘ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस मध्य प्रदेश की समृद्ध विरासत को दर्शाता है और विश्व स्तरीय आतिथ्य प्रदान करता है। यह राज्य के पर्यटन परिदृश्य में एक उल्लेखनीय वृद्धि है।’’
ओबेरॉय समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विक्रम ओबेरॉय ने कहा, ‘‘हमें भरोसा है कि द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस नए पर्यटकों को खजुराहो आने, इसके विश्व प्रसिद्ध मंदिरों का अनुभव करने, पन्ना टाइगर रिजर्व में प्रकृति और वन्य जीवन का अन्वेषण करने और क्षेत्र की अनूठी सांस्कृतिक विरासत को महसूस करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।’’
कंपनी ने बयान में कहा कि 350 साल से भी अधिक पुराना द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस शाही वास्तुकला और समकालीन वैभव का प्रतीक है।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
