scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतआरबीआई ने अनधिकृत विदेशी मुद्रा व्यापार मंच की ‘चेतावनी सूची’ में सात नए नाम जोड़े

आरबीआई ने अनधिकृत विदेशी मुद्रा व्यापार मंच की ‘चेतावनी सूची’ में सात नए नाम जोड़े

Text Size:

मुंबई, 19 नवंबर (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को अनधिकृत विदेशी मुद्रा व्यापार मंच की अपनी ‘चेतावनी सूची’ में सात नए नाम जोड़े और इनकी कुल संख्या 95 हो गई है।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि चेतावनी सूची में उन इकाइयों के नाम शामिल हैं जो विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 (फेमा) के तहत विदेशी मुद्रा में लेनदेन करने के लिए अधिकृत नहीं हैं और जो विदेशी मुद्रा लेनदेन के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म (ईटीपी) संचालित करने के लिए भी अधिकृत नहीं हैं।

सूची में शामिल किए गए नए नाम इस प्रकार हैं: स्टारनेट एफएक्स, कैपप्लेस, मिररॉक्स, फ्यूजन मार्केट्स, ट्राइव, एनएक्सजी मार्केट्स और नॉर्ड एफएक्स।

आरबीआई ने आगे कहा कि सूची में उन संस्थाओं, मंचों, वेबसाइट के नाम भी शामिल हैं, जो अनधिकृत इकाइयों या ईटीपी को बढ़ावा दे रही हैं।

केंद्रीय बैंक ने आगे कहा, ‘‘यह सूची संपूर्ण नहीं है। इस सूची में शामिल न होने वाली किसी संस्था को आरबीआई द्वारा अधिकृत नहीं माना जाना चाहिए।’’

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments