scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशअर्थजगतक्यूसीओ का उद्देश्य उद्योग पर बोझ डालना नहीं : गोयल

क्यूसीओ का उद्देश्य उद्योग पर बोझ डालना नहीं : गोयल

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 नवंबर (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) घरेलू उद्योग पर बोझ डालने के लिए जारी नहीं किए जाते हैं, बल्कि इसका उद्देश्य गुणवत्ता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।

गोयल ने कहा, ‘‘जब हम क्यूसीओ की बात करते हैं, तो हमारा उद्देश्य कोई बोझ डालना नहीं है। अगर कोई समस्या है, तो हमारे पास आएं। हम समाधान करने के लिए हर समय तैयार हैं।’’

उन्होंने कहा कि क्यूसीओ का उद्देश्य गुणवत्ता के प्रति जागरूकता पैदा करना है ताकि विश्व भारतीय गुणवत्ता को पहचान सके, उसका सम्मान और अनुभव कर सके।

सरकार ने हाल ही में कई वस्तुओं पर क्यूसीओ को वापस ले लिया है, जिनमें प्रमुख रासायनिक, पॉलिमर और फाइबर आधारित सामग्रियां शामिल हैं।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments