नयी दिल्ली, 18 नवंबर (भाषा) केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारतीय शिल्प के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ‘हब-एंड-स्पोक मॉडल’ पर विचार किया जा रहा है।
‘हब एंड स्पोक मॉडल’ एक केंद्रीकृत प्रणाली है, जहां सामान विभिन्न स्थानों पर वितरित किए जाने से पहले एक केंद्रीय ‘हब’ के माध्यम से छोटे स्थानों तक पहुंचाया जाता है।
मंत्री ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में ‘विशेष हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी सह बिक्री’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह व्यापार मेला कारीगरों के लिए सार्थक आर्थिक अवसर लाएगा और उनकी आजीविका में बदलाव लाएगा।
सिंह ने कहा कि दस्तकारी उत्पादों की वैश्विक मांग बढ़ रही है और 15 दिवसीय व्यापार मेला कारीगरों के लिए सार्थक आर्थिक अवसर लेकर आएगा।
उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने कारीगरों के शिल्प कौशल को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए एक नए हब-एंड-स्पोक मॉडल पर विचार कर रहे हैं।’’
भाषा रमण अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
