scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशअर्थजगतइस्पात मंत्री ने राउरकेला कारखाने में आधुनिक विनिर्माण इकाई का किया उद्घाटन

इस्पात मंत्री ने राउरकेला कारखाने में आधुनिक विनिर्माण इकाई का किया उद्घाटन

Text Size:

कोलकाता, 18 नवंबर (भाषा) केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने मंगलवार को सार्वजनिक क्षेत्र की स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. (सेल) के राउरकेला इस्पात संयंत्र में एक आधुनिक स्टील विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कुमारस्वामी के साथ ओडिशा शहर के दो दिवसीय दौरे पर केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम भी थे।

इस वर्ष की शुरुआत में, सेल ने कारखाने की क्षमता को वर्तमान स्तर से दोगुना करके लगभग 90 लाख टन सालाना करने की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की थी।

बयान में कहा गया है कि 30,000 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश वाला यह विस्तार रक्षा, तेल एवं गैस, और वाहन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आपूर्ति में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए डिजाइन किया गया है।

कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘भारत सरकार राउरकेला इस्पात संयंत्र के विकास और वृद्धि के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments