scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमहाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने पुणे-शिरूर के बीच राजमार्ग को मंजूरी दी

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने पुणे-शिरूर के बीच राजमार्ग को मंजूरी दी

Text Size:

मुंबई, 18 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की बुनियादी ढांचा समिति ने पुणे को शिरूर से जोड़ने वाले कई लेन के एक राजमार्ग के निर्माण के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी।

इसके अलावा छत्रपति संभाजीनगर जिले में दो राजमार्ग परियोजनाओं को भी हरी झंडी दे दी गई।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने की।

पुणे-शिरूर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना में चार लेन वाली सड़क और छह लेन वाला एलिवेटेड एक्सप्रेसवे शामिल होगा। यह परियोजना 53.4 किलोमीटर लंबी है।

समिति ने छत्रपति संभाजीनगर जिले में लेन वाली दो छह राजमार्ग परियोजनाओं को भी मंजूरी दी, जो छत्रपति संभाजीनगर-पुणे राजमार्ग से जुड़ेगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि फडणवीस ने अधिकारियों को छत्रपति संभाजीनगर-अहिल्यानगर सड़क की तत्काल मरम्मत करने का भी निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया, ‘पुणे-शिरूर राजमार्ग का काम तीन साल के भीतर पूरा हो जाना चाहिए। इसमें कोई देरी नहीं होनी चाहिए।’

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments