scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशअर्थजगतपर्यटन सीजन 2025-26: गोवा में 185 यात्रियों को लेकर पोलैंड से पहली चार्टर उड़ान पहुंची

पर्यटन सीजन 2025-26: गोवा में 185 यात्रियों को लेकर पोलैंड से पहली चार्टर उड़ान पहुंची

Text Size:

पणजी, 17 नवंबर (भाषा) गोवा में पोलैंड से इस पर्यटन सीजन की पहली चार्टर उड़ान सोमवार को 185 यात्रियों को लेकर पहुंची। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि रेनबो टूर्स द्वारा चार्टर्ड एंटर एयर का विमान सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर मोपा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

उन्होंने बताया कि यह लगातार दूसरा वर्ष है जब गोवा पोलैंड के पर्यटकों के लिए लंबी दूरी की यात्रा के लिए प्रमुख गंतव्य बना है।

राज्य के पर्यटन मंत्री रोहन ए. खाउंटे ने कहा, ‘‘पोलैंड से आई यह चार्टर उड़ान वैश्विक पर्यटन साझेदारियों को बढ़ाने के राज्य सरकार के प्रयासों में एक और सकारात्मक कदम है। इस सत्र में हमारा ध्यान गुणवत्तापूर्ण पर्यटन को बढ़ावा देने, बेहतर पहुंच प्रदान करने और पर्यटकों को गोवा की संस्कृति, विरासत और प्राकृतिक सुंदरता का समृद्ध अनुभव दिलाने पर है।’’

पर्यटन निदेशक केदार नाईक ने कहा कि गोवा को यूरोपीय बाजारों से बढ़ती रुचि मिलती जा रही है।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments