scorecardresearch
Friday, 14 November, 2025
होमदेशबिहार चुनाव: प्रमुख विजेता और पराजित

बिहार चुनाव: प्रमुख विजेता और पराजित

Text Size:

पटना, 14 नवंबर (भाषा) बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख विजेताओं और हारने वालों की सूची इस प्रकार है।

भाजपा:

तारापुर सीट पर सम्राट चौधरी ने राजद के अरुण कुमार को 45,843 मतों से हराया और चौधरी को 1,22,480 मत मिले।

लखीसराय सीट पर विजय सिन्हा ने कांग्रेस के अमरेश कुमार को 24,940 मतों से हराया और सिन्हा को 1,22,408 मत मिले।

पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं मैथिली ठाकुर ने अलीनगर सीट पर राजद के विनोद मिश्रा को 11,730 मतों से हराया। ठाकुर को 84,915 मत मिले।

नीतीश मिश्रा ने झंझारपुर सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राम नारायण यादव को 54,849 वोट से हराया। मिश्रा को 1,07,958 वोट मिले।

पहली बार चुनाव मैदान में उतरे मंगल पांडे ने सीवान सीट पर राजद के मौजूदा विधायक अवध बिहारी चौधरी को 9,370 वोट से हराया। पांडे को 92,379 वोट मिले।

जमुई सीट से श्रेयशी सिंह ने राजद के मोहम्मद शमशाद आलम को 54,498 वोट से हराया। उन्हें 1,23,868 वोट मिले।

बांकीपुर सीट से नितिन नबीन ने राजद की रेखा कुमारी को 51,936 वोट से हराया। नबीन को 98,299 वोट मिले।

जिबेश कुमार ने जाले सीट पर कांग्रेस के ऋषि मिश्रा को 21,862 वोट से हराया। कुमार को 1,00,496 वोट मिले।

गया टाउन सीट पर प्रेम कुमार विजयी हुए और उन्हें 90,878 वोट मिले। जीत का अंतर 5,601 रहा।

रेणु देवी ने बेतिया सीट पर कांग्रेस के वशी अहमद को 22,373 वोट से हराया। उन्हें 91,907 वोट मिले।

राजद:

राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव ने भाजपा के सतीश कुमार को 14,532 मतों के अंतर से हराया। यादव को 1,18,597 मत मिले।

अवध बिहारी चौधरी सीवान को सीट से 9,370 वोट से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें 83,009 वोट मिले।

पहली बार मैदान में उतरे ओसामा शाहाब ने रघुनाथपुर सीट 9,248 वोट के अंतर से जीती। उन्हें 88,278 वोट मिले।

उजियारपुर सीट पर आलोक कुमार मेहता ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रशांत कुमार पंकज को 16,283 मतों से हराया। मेहता को 86,424 मत मिले।

वीणा देवी जेल में बंद पूर्व विधायक जदयू के अनंत कुमार सिंह से 28,206 मतों से हार गईं।

सरायरंजन सीट पर विजय कुमार चौधरी ने राजद के अरबिंद कुमार सहनी को 20,798 मतों के अंतर से हराया। उन्हें 1,02,792 मत मिले।

श्रवण कुमार ने नालंदा सीट पर कांग्रेस के कौशलेंद्र कुमार को 33,008 मतों के अंतर से हराया। उन्हें 1,05,432 वोट मिले।

भोरे सीट से सुनील कुमार ने भाकपा (मा-ले) लिबरेशन के धनंजय को 16,163 वोटों से हराया। उन्हें 1,01,469 वोट मिले।

शीला कुमारी ने फुलपरास सीट पर कांग्रेस के सुबोध मंडल को 14,099 वोट से हराया। उन्हें 93,677 वोट मिले।

लेशी सिंह ने धमदाहा सीट पर राजद के संतोष कुमार को 42,361 वोट से हराया। उन्हें 85,733 वोट मिले।

अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने निर्मली सीट पर राजद के बैद्यनाथ मेहता को 37,310 मतों के अंतर से हराया। उन्हें 1,18,904 मत मिले।

बेनीपुर सीट पर बिनय कुमार चौधरी ने कांग्रेस के मिथिलेश कुमार चौधरी को 13,603 वोट से हराया। उन्हें 84,207 वोट मिले।

कल्याणपुर सीट पर महेश्वर हजारी ने भाकपा (मा-ले) लिबरेशन के रंजीत कुमार राम को 38,586 वोट से हराया। हजारी को 1,18,162 वोट मिले।

अनंत सिंह ने मोकामा सीट पर राजद की वीणा देवी को 28,206 मतों से हराया। सिंह को 91,416 वोट मिले।

भाषा यासिर नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments