scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमखेलदक्षिण अफ्रीका ने लंच तक तीन विकेट पर 105 रन बनाये

दक्षिण अफ्रीका ने लंच तक तीन विकेट पर 105 रन बनाये

Text Size:

कोलकाता, 14 नवंबर (भाषा) दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की श्रृंखला के शुरुआती टेस्ट में भारत के खिलाफ शुक्रवार को यहां पहले दिन लंच के लिए खेल रोके जाने तक तीन विकेट पर 105 रन बना लिये।

इस समय वियान मुल्डर 22 और टोनी डि जोर्जी 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

भारत के लिए जसप्रीत ने चार ओवर में नौ रन देकर दो जबकि कुलदीप यादव ने सात ओवर में 24 रन देकर एक सफलता हासिल की।

एडेन माक्ररम (31) और रियान रिकेलटन (23) ने 57 रन की साझेदारी के साथ दक्षिण अफ्रीका को अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन बुमराह ने दो ओवर के अंदर दोनों को चलता कर मैच में भारत की वापसी करा दी।

कुलदीप ने इसके बाद अपनी फिरकी पर कप्तान तेम्बा बावुमा (तीन) को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया।

भाषा  आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments