नयी दिल्ली, 13 नवंबर (भाषा) फास्ट-फूड श्रृंखला डोमिनोज पिज्जा और डंकिन डोनट्स का संचालन करने वाली जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) का चालू वित्त की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ लगभग तीन गुना होकर 194.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
कंपनी ने बृहस्पतिवार को वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की।
वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 66.53 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
समीक्षाधीन तिमाही के दौरान जेएफएल की परिचालन आय 19.7 प्रतिशत बढ़कर 2,340.15 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,954.71 करोड़ रुपये थी।
वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 18.66 प्रतिशत बढ़कर 2,355.38 करोड़ रुपये हो गई।
भाषा योगेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
