विशाखापत्तनम, 13 नवंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य ने ताइवान की दो कंपनियां एलिजेंस ग्रुप और क्रिएटिव सेंसर इंक के साथ 18,400 करोड़ रुपये के निवेश के दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि ई-जौल इंक (अमेरिका), क्रिएटिव सेंसर इंक (ताइवान) और सेनास्टे टेक्नोलॉजीज एलएलपी (भारत) के बीच साझेदारी ई-जूल इंडिया संयुक्त उद्यम कुरनूल जिले के ओर्वाकल में 18,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ आंध्र प्रदेश सरकार ने ताइवान की अग्रणी कंपनियों के साथ दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। यह राज्य की औद्योगिक विकास गाथा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निवेश से रोजगार के करीब 2,000 प्रत्यक्ष अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि एलिजेंस ग्रुप 400 करोड़ रुपये के निवेश से कुप्पम में 470 एकड़ में एक औद्योगिक पार्क स्थापित करेगा जिससे लगभग 50,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां उत्पन्न होंगी।
भाषा निहारिका अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
