scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशअर्थजगत‘प्लास्टइंडिया 2026’ में 2000 से अधिक प्रदर्शक लेंगे हिस्सा

‘प्लास्टइंडिया 2026’ में 2000 से अधिक प्रदर्शक लेंगे हिस्सा

Text Size:

कोलकाता, 13 नवंबर (भाषा) ‘प्लास्टइंडिया’ के 12वें संस्करण में 80 देशों के 2,000 से अधिक प्रदर्शक और प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। यह अगले साल फरवरी में नयी दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

प्लास्टइंडिया भारत की सबसे बड़ी प्लास्टिक प्रदर्शनी है।

प्लास्टइंडिया 2026 के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के चेयरमैन आलोक टिबरेवाल ने बुधवार को यहां कहा, ‘‘ प्लास्टइंडिया 2026 दुनिया का सबसे बड़ा एकल प्लास्टिक शो होगा। अन्य वैश्विक शो में रबर व रसायनों का मिश्रण होता है लेकिन हमारा शो पूरी तरह से प्लास्टिक को समर्पित होगा।’’

पूर्वी क्षेत्र के रोड शो में टिबरेवाल ने कहा कि प्लास्टइंडिया के 12वे संस्करण का विषय ‘भारत नेक्स्ट’ है। इसका आयोजन पांच से 10 फरवरी 2026 को नयी दिल्ली में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 2,000 से अधिक प्रदर्शकों के भाग लेने व छह लाख से ज्यादा आगंतुकों के आने की संभावना है।

प्लास्टइंडिया ने तीन नई पहल शून्य अपशिष्ट, स्टार्टअप खोज (आईआईएम के सहयोग से) और इन्वेस्ट इंडिया शुरू की है।

भारतीय प्लास्टिक फेडरेशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि ‘इन्वेस्ट इंडिया’ साझेदारी का लक्ष्य प्लास्टिक प्रसंस्करण में एक लाख करोड़ रुपये का नया निवेश करना है। साथ ही ‘स्टार्टअप खोज’ नवप्रवर्तकों व उद्यमियों को संभावित निवेशकों तथा औद्योगिक भागीदारों से जोड़ेगी।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments