नयी दिल्ली, छह नवंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की पनबिजली कंपनी एनएचपीसी का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत बढ़कर 1,219.28 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी।
एनएचपीसी को वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 1,060.34 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।
वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही के दैरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 3,629.98 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,402.09 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को हुई बैठक में एनएचपीसी लिमिटेड के निदेशक (वित्त) महेश कुमार शर्मा को छह नवंबर, 2025 से मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया है।
शर्मा भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) के फेलो सदस्य हैं और उन्हें 30 साल से अधिक का अनुभव है। उनके पास सूचना प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा भी है।
भाषा योगेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
