scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशअर्थजगतटेनेको क्लीन का आईपीओ 12 नवंबर को खुलेगा

टेनेको क्लीन का आईपीओ 12 नवंबर को खुलेगा

Text Size:

नयी दिल्ली, छह नवंबर (भाषा) अमेरिका स्थित टेनेको समूह की कंपनी टेनेको क्लीन एयर इंडिया लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) अभिदान के लिए 12 नवंबर को खुलेगा। कंपनी का लक्ष्य 3,600 करोड़ रुपये जुटाने का है।

आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, यह पूरी तरह प्रवर्तक टेनेको मॉरीशस होल्डिंग्स लिमिटेड की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसमें कोई नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। इसलिए कंपनी को आईपीओ से कोई आय प्राप्त नहीं होगी तथा जुटाई गई सारी धनराशि सीधे विक्रयकर्ता शेयरधारक को जाएगी।

इस आईपीओ का मकसद केवल सूचीबद्ध होने से मिलने वाले लाभ हासिल करना है।

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments