scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशअर्थजगतऑर्कला इंडिया का शेयर निर्गम मूल्य से करीब तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

ऑर्कला इंडिया का शेयर निर्गम मूल्य से करीब तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

Text Size:

नयी दिल्ली, छह नवंबर (भाषा) ऑर्कला इंडिया लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 730 रुपये से करीब तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ बृहस्पतिवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 2.94 प्रतिशत चढ़कर 751.50 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। एनएसई पर इसने 2.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 750.10 रुपये पर शुरुआत की।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 9,561.85 करोड़ रुपये रहा।

ऑर्कला इंडिया लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत शुक्रवार को 48.73 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी ने निर्गम के लिए 695-730 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था।

ऑर्कला इंडिया रोजमर्रा के सामान बनाने वाली भारत की एक प्रमुख कंपनी है जो पैकेट वाले खाद्य पदार्थ और मसालों के क्षेत्र में काम करती है। इसे पहले एमटीआर फूड्स के नाम से पहचाना जाता था।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments