scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमदरसन सुमी वायरिंग का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 8.5 प्रतिशत बढ़कर 165 करोड़ रुपये हुआ

मदरसन सुमी वायरिंग का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 8.5 प्रतिशत बढ़कर 165 करोड़ रुपये हुआ

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया का 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 8.55 प्रतिशत बढ़कर 165 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 152 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया ने एक बयान में कहा कि सितंबर तिमाही में उसका राजस्व बढ़कर 2,762 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,326 करोड़ रुपये था।

मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया के चेयरमैन विवेक सी. सहगल ने कहा, ‘‘उद्योग में लगातार बेहतर प्रदर्शन करने की हमारी क्षमता हमारे ग्राहकों के हम पर भरोसे और हमारी टीमों के समर्पण का प्रमाण है। हमारी नई परियोजनाओं का विस्तार कार्य प्रगति पर है और यह हमारे ग्राहकों की आईसीई और ईवी कार्यक्रम की विस्तार योजनाओं के अनुरूप है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी अपने मजबूत वित्तीय अनुशासन और ऋण-मुक्त स्थिति को बनाए रखते हुए सभी अंशधारकों को स्थायी मूल्य प्रदान करने पर केंद्रित है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments