scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशअर्थजगतग्रो के आईपीओ को पहले दिन 57 प्रतिशत अभिदान मिला

ग्रो के आईपीओ को पहले दिन 57 प्रतिशत अभिदान मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) स्टॉक ब्रोकिंग फर्म ग्रो की मूल कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को शेयर बिक्री के पहले दिन 57 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के आईपीओ को 20,62,53,000 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि प्रस्तावित शेयरों की संख्या 36,47,76,528 थी।

खुदरा निवेशकों के कोटा को पूर्ण अभिदान मिल गया, इसे कुल 1.91 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए निर्धारित श्रेणी को 59 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 10 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 2,984 करोड़ रुपये से थोड़ी अधिक राशि जुटाई है।

कंपनी का 6,632 करोड़ रुपये का आईपीओ सात नवंबर को बंद होगा।

कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 95-100 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है, जिसका लक्ष्य 61,700 करोड़ रुपये (लगभग सात अरब अमेरिकी डॉलर) से अधिक का मूल्यांकन है।

इस आईपीओ में 1,060 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयरों के साथ-साथ 55.72 करोड़ इक्विटी शेयरों का बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments