scorecardresearch
Tuesday, 4 November, 2025
होमदेशट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 प्रवासी श्रमिकों को मिला बकाया वेतन, तीन समूहों में लौटेंगे भारत

ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 प्रवासी श्रमिकों को मिला बकाया वेतन, तीन समूहों में लौटेंगे भारत

Text Size:

रांची (झारखंड), तीन नवंबर (भाषा) अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के सभी 48 प्रवासी श्रमिकों को उनका बकाया वेतन मिल गया है और वे तीन समूहों में भारत लौटेंगे। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

झारखंड श्रम विभाग के अंतर्गत प्रवासी नियंत्रण प्रकोष्ठ की ‘टीम लीडर’ शिखा लाकड़ा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सभी 48 प्रवासियों को उन्हें नियुक्त करने वाली निजी कंपनी द्वारा तीन महीने का बकाया वेतन का भुगतान कर दिया गया है।

कंपनी ने तीन समूहों में श्रमिकों के भारत लौटने के लिए हवाई टिकटों की व्यवस्था भी की है।

लाकड़ा ने कहा, “निजी कंपनी ने अब तक लगभग 30 लाख रुपये का भुगतान किया है। कंपनी ने तीन समूहों में हवाई टिकटों की व्यवस्था भी की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रवासियों का पहला जत्था चार नवंबर को ट्यूनीशिया से मुंबई के लिए रवाना होगा और पांच नवंबर को भारत पहुंचेगा। दूसरा जत्था पांच नवंबर को रवाना होकर अगले दिन भारत पहुंचेगा, जबकि अंतिम जत्था छह नवंबर को रवाना होगा और सात नवंबर को भारत पहुंचेगा।”

अधिकारी ने बताया कि श्रमिक अपने खर्चे पर मुंबई से ट्रेन द्वारा अपने गृह जिलों में लौटेंगे।

भाषा खारी वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments