scorecardresearch
Monday, 3 November, 2025
होमदेशझारखंड: हॉकी खिलाड़ी सलीमा और निक्की को आवंटित भूखंडों पर स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क में छूट

झारखंड: हॉकी खिलाड़ी सलीमा और निक्की को आवंटित भूखंडों पर स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क में छूट

Text Size:

रांची, तीन नवंबर (भाषा) झारखंड सरकार ने सोमवार को राज्य की दो अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को आवंटित भूखंडों के लिए स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क में छूट देने का फैसला किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया।

टेटे और प्रधान महिला हॉकी टीम की प्रमुख सदस्यों के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करती रही हैं। दोनों ओलंपिक में खेल चुकी हैं।

झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने रांची की हरमू आवासीय कॉलोनी में प्रत्येक खिलाड़ी को 3,750 वर्ग फुट जमीन आवंटित की है।

मुख्यमंत्री ने 29 जनवरी को उन्हें भूमि आवंटन पत्र सौंपे थे।

कैबिनेट द्वारा कैम्बो मेगालिफ्ट सिंचाई परियोजना को मंजूरी देने सहित 13 एजेंडे पारित किए गए।

भाषा

शुभम वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments