scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगत'इंडिया मेरिटाइम वीक 2025' में 12 लाख करोड़ रुपये निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर: सोनोवाल

‘इंडिया मेरिटाइम वीक 2025’ में 12 लाख करोड़ रुपये निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर: सोनोवाल

Text Size:

मुंबई, 30 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘इंडिया मेरिटाइम वीक 2025’ के दौरान पोत परिवहन क्षेत्र में 12 लाख करोड़ रुपये के निवेश से संबंधित 600 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सोनोवाल ने संवाददाताओं से कहा कि भारत समुद्री क्षेत्र में महाशक्ति बनने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 11 वैश्विक पोत परिवहन कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) ने ‘इंडिया मेरिटाइम वीक 2025’ में शिरकत की।

‘इंडिया मेरिटाइम वीक 2025’ सम्मेलन की 27 अक्टूबर को बंबई प्रदर्शनी केंद्र में शुरुआत हुई थी और यह शुक्रवार को समाप्त होगा।

सोनोवाल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार भारत की बंदरगाह क्षमता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि देश भविष्य में किसी भी तरह की स्थिति से निपटने में सक्षम हो सके।

भाषा योगेश अजय प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments