scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएक्साइड इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल की बैठक आयकर सर्वेक्षण के कारण स्थगित

एक्साइड इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल की बैठक आयकर सर्वेक्षण के कारण स्थगित

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (भाषा) बैटरी बनाने वाली कंपनी एक्साइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल की बैठक आयकर विभाग के सर्वेक्षण के कारण स्थगित कर दी गई है।

निदेशक मंडल की इस बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी जाने वाली थी।

एक्साइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘आयकर विभाग 29 अक्टूबर, 2025 से भारत में कंपनी के कार्यालयों और विनिर्माण इकाइयों का सर्वेक्षण कर रहा है। इस सर्वेक्षण के दौरान कंपनी विभाग को पूरा सहयोग दे रही है।’

एक्साइड इंडस्ट्रीज ने बताया कि उसके निदेशक मंडल की 30 अक्टूबर को प्रस्तावित बैठक को अब अगली तारीख तक स्थगित कर दिया गया है।

आयकर विभाग के तलाशी अभियान के संदर्भ में कंपनी ने कहा, ‘फिलहाल, इस कार्रवाई के कारण कंपनी के व्यावसायिक परिचालन पर कोई भौतिक प्रभाव नहीं पड़ा है।’

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments