नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (भाषा) वाहन विनिर्माता हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 14.3 प्रतिशत बढ़कर 1,572.26 करोड़ रुपये हो गया।
वाहन विनिर्माता कंपनी का पिछले साल की समान तिमाही में मुनाफा 1,375.47 करोड़ रुपये रहा था।
हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसकी परिचालन आय 17,460.82 करोड़ रुपये रही जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 17,260.38 करोड़ रुपये थी।
इस दौरान कंपनी का कुल व्यय भी सालाना आधार पर बढ़कर 15,566.07 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले 15,602.79 करोड़ रुपये था।
भाषा निहारिका प्रेम
प्रेम
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
