scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशराजस्थान विश्वविद्यालय और आईआईएचएमआर में शैक्षणिक सहयोग के लिए करार

राजस्थान विश्वविद्यालय और आईआईएचएमआर में शैक्षणिक सहयोग के लिए करार

Text Size:

जयपुर, 29 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान विश्वविद्यालय और आईआईएचएमआर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सहयोग, अनुसंधान भागीदारी और विद्याथियों के विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस करार का उद्देश्य अनुसंधान, पाठ्यक्रम विकास और कौशल संवर्धन जैसे क्षेत्रों में दोनों संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करना है।

आईआईएचएमआर की एक विज्ञप्ति के अनुसार इस समझौते पर राजस्थान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार आशु चौधरी और आईआईएचएमआर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ पी आर सोडानी ने हस्ताक्षर किए।

इस साझेदारी के तहत दोनों संस्थान शोध प्रबंध पर्यवेक्षण, संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं और कार्यशालाओं, संगोष्ठियों और सम्मेलनों के आयोजन पर भी मिलकर काम करेंगे।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments