scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमविदेशपाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सोमवार को जायेंगे सऊदी अरब

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सोमवार को जायेंगे सऊदी अरब

Text Size:

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 26 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ नौवें ‘फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव (एफआईआई9)’ में भाग लेने के लिए सोमवार को सऊदी अरब की यात्रा पर जाएंगे। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह सम्मेलन 27 से 29 अक्टूबर तक सऊदी अरब की राजधानी रियाद में होगा।

विदेश मंत्रालय (एफओ) के अनुसार, प्रधानमंत्री एफआईआई9 में एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे जिसमें उप-प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार भी होंगे।

एफआईआई9 में वैश्विक नेता, निवेशक, नीति निर्माता और नवप्रवर्तक ‘समृद्धि की कुंजी: विकास के नये आयाम खोलना’ विषय पर चर्चा करेंगे।

अपने प्रवास के दौरान शरीफ सऊदी नेतृत्व के साथ भेंटवार्ता व्यापार, निवेश, ऊर्जा और मानव संसाधन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के अवसर तलाशेंगे।

एफआईआई9 के मौके पर शरीफ अन्य भागीदार देशों के नेताओं और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों से भी बातचीत करेंगे।

भाषा

राजकुमार देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments