scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएनसीसी को कोल इंडिया की शाखा से 6,829 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

एनसीसी को कोल इंडिया की शाखा से 6,829 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (भाषा) एनसीसी लिमिटेड को कोल इंडिया की शाखा सेंट्रल कोलफील्ड्स से झारखंड की एक खदान परियोजना से कोयला और ओवरबर्डन (अतिरिक्त मिट्टी) निकालने और ढुलाई का 6,828.94 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसे सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की ओर से इस ठेके के लिए 24 अक्टूबर की तारीख वाला स्वीकृति पत्र प्राप्त हुआ है।

एनसीसी ने कहा कि कोयले और ओवरबर्डन (अतिरिक्त मिट्टी और चट्टानी सामग्री) का उत्खनन और परिवहन झारखंड के चंद्रगुप्त क्षेत्र में सीसीएल की आम्रपाली ओपन-कास्ट परियोजना से किया जाएगा।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments