scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहुडको ने 5,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लिए जेएनपीए के साथ समझौता किया

हुडको ने 5,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लिए जेएनपीए के साथ समझौता किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (भाषा) हुडको ने 5,000 करोड़ रुपये की बंदरगाह अवसंरचना परियोजनाओं में सहयोग के लिए जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण (जेएनपीए) के साथ एक प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

आवास एवं शहरी विकास निगम (हुडको) ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि उसने जेएनपीए के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

हुडको ने कहा, ”इस गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन का उद्देश्य 5,000 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि के लिए जेएन बंदरगाह पर मौजूदा और आगामी बुनियादी ढांचे के विकास और बंदरगाह बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के वित्तपोषण तथा पुनर्वित्तपोषण में सहयोग की संभावना तलाशने के लिए सहयोग करना है।”

समझौता ज्ञापन पर हुडको के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) संजय कुलश्रेष्ठ और जेएनपीए के चेयरमैन शरद वाघ ने हस्ताक्षर किए।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments