scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतथायरोकेयर के प्रर्वतक ने 667 करोड़ रुपये में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची

थायरोकेयर के प्रर्वतक ने 667 करोड़ रुपये में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (भाषा) थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज के प्रर्वतकों में से एक डोकॉन टेक्नोलॉजीज ने शुक्रवार को खुले बाजार में लेनदेन के जरिये कंपनी में अपनी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी 667 करोड़ रुपये में बेच दी।

शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, डोकॉन टेक्नोलॉजीज ने थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज के 53.32 लाख से अधिक शेयर बेचे, जो कुल हिस्सेदारी का 10.06 प्रतिशत है।

इस लेनदेन का मूल्य लगभग 667.69 करोड़ रुपये रहा और प्रत्येक शेयर की औसत कीमत 1,252.03 रुपये थी।

हिस्सेदारी बिक्री के बाद, थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज में डोकॉन टेक्नोलॉजीज की हिस्सेदारी 71.06 प्रतिशत से घटकर 61 प्रतिशत रह गई है।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments