scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतवारी एनर्जीज को भारत, अमेरिका में 692 मेगावाट के सौर मॉड्यूल आपूर्ति ऑर्डर मिले

वारी एनर्जीज को भारत, अमेरिका में 692 मेगावाट के सौर मॉड्यूल आपूर्ति ऑर्डर मिले

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (भाषा) नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी वारी एनर्जीज ने शुक्रवार को घरेलू बाजार में कुल 570 मेगावाट के तीन नए सौर मॉड्यूल आपूर्ति ऑर्डर मिलने की घोषणा की।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी एक सूचना में कहा कि उसकी अनुषंगी वारी सोलर अमेरिका ने सौर एवं ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं के एक डेवलपर और मालिक-संचालक से अमेरिका में 122 मेगावाट का सौर मॉड्यूल आपूर्ति ऑर्डर भी हासिल किया है।

नियामकीय सूचना के मुताबिक, वारी एनर्जीज को भारत में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के स्वामित्व, विकास और संचालन के व्यवसाय में लगे स्थापित ग्राहकों से 220 मेगावाट, 210 मेगावाट और 140 मेगावाट सौर मॉड्यूल की आपूर्ति के ऑर्डर मिले हैं।

इन आदेशों को वित्त वर्ष 2025-26 और वित्तवर्ष 2026-27 में निष्पादित किया जाना है।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments