scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहिंदुस्तान कोका-कोला ब्रेवरेजेज का शुद्ध लाभ 2024-25 में 73 प्रतिशत घटकर 756 करोड़ रुपये पर

हिंदुस्तान कोका-कोला ब्रेवरेजेज का शुद्ध लाभ 2024-25 में 73 प्रतिशत घटकर 756 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (भाषा) भारत में कोका-कोला की बॉटलिंग कंपनी हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज लिमिटेड (एचसीसीबीएल) का वित्त वर्ष 2024-25 में शुद्ध लाभ 73 प्रतिशत घटकर 756.64 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में उसकी परिचालन आय नौ प्रतिशत घटकर 12,751.29 करोड़ रुपये रह गई।

व्यवसाय सूचना मंच टॉफलर से मिले वित्तीय आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की कुल आय 9.63 प्रतिशत घटकर 12,864.36 करोड़ रुपये रह गई।

वित्त वर्ष 2023-24 में एचसीसीबीएल का शुद्ध लाभ 2,808.31 करोड़ रुपये और परिचालन आय 14,021.55 करोड़ रुपये थी।

एचसीसीबीएल का कुल कर खर्च वित्त वर्ष 2024-25 में 72 प्रतिशत घटकर 247.98 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में 910.07 करोड़ रुपये था।

भाषा

योगेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments