scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतविदेशी मुद्रा भंडार 4.49 अरब डॉलर बढ़कर 702.28 अरब डॉलर पर पहुंचा

विदेशी मुद्रा भंडार 4.49 अरब डॉलर बढ़कर 702.28 अरब डॉलर पर पहुंचा

Text Size:

मुंबई, 24 अक्टूबर (भाषा) स्वर्ण भंडार के मूल्य में वृद्धि होने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 4.49 अरब डॉलर बढ़कर 702.28 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इसके एक सप्ताह पहले देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 2.176 अरब डॉलर बढ़कर 697.784 अरब डॉलर हो गया था।

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, 17 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.692 अरब डॉलर घटकर 570.411 अरब डॉलर रह गईं।

डॉलर के संदर्भ में व्यक्त विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल होता है।

आरबीआई के मुताबिक, आलोच्य सप्ताह में देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 6.18 अरब डॉलर बढ़कर 108.546 अरब डॉलर हो गया। सोने का मूल्य बढ़ने से इसके स्वर्ण भंडार मूल्य में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इस दौरान विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 3.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.722 अरब डॉलर हो गया।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास भारत का आरक्षित भंडार तीन करोड़ डॉलर घटकर 4.602 अरब डॉलर रहा।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments