scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमिडवेस्ट का शेयर अपने निर्गम मूल्य से नौ प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध

मिडवेस्ट का शेयर अपने निर्गम मूल्य से नौ प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (भाषा) मिडवेस्ट लिमिटेड का शेयर अपने 1,065 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले शुक्रवार को नौ प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य से 9.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,165.10 रुपये पर कारोबार शुरू किया।

एनएसई पर यह 9.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,165 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 4,245.64 करोड़ रुपये रहा।

क्वार्ट्ज प्रोसेसर मिडवेस्ट लिमिटेड के 451 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 87.89 गुना अभिदान मिला था।

इस सार्वजनिक निर्गम का मूल्य दायरा 1,014-1,065 रुपये प्रति शेयर था।

यह आईपीओ 250 करोड़ रुपये के नए शेयर के निर्गम और 201 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन था।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments