scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतचाइना ईस्टर्न एयरलाइंस नौ नवंबर से शंघाई-दिल्ली उड़ानें फिर शुरू करेगी

चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस नौ नवंबर से शंघाई-दिल्ली उड़ानें फिर शुरू करेगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर (भाषा) चीन की चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस नौ नवंबर से शंघाई और दिल्ली के बीच सीधे विमान सेवा फिर से शुरू करेगी।

यह सेवा सप्ताह में तीन दिन यानी बुधवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। इसके लिए एयरबस ए330-200 विमान इस्तेमाल होगा।

भारत और चीन के बीच सीधे हवाई संपर्क पांच साल से अधिक समय बाद 26 अक्टूबर से फिर से शुरू होंगे। इस दिन इंडिगो एयरलाइन कोलकाता और ग्वांगझू के बीच अपनी उड़ानें पुनः शुरू करेगी।

बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा गया कि चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की इस सेवा के शुरू होने से दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ेगा और व्यापार तथा आर्थिक सहयोग को नई ताकत मिलेगी।

भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें 2020 की शुरुआत में कोरोना महामारी के कारण बंद कर दी गई थीं। इसके बाद पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के कारण ये सेवाएं लंबे समय तक बंद रही।

भाषा

योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments