scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतग्लेनमार्क ने अमेरिकी बाजार से अपने उत्पाद वापस मंगाए

ग्लेनमार्क ने अमेरिकी बाजार से अपने उत्पाद वापस मंगाए

Text Size:

(अर्थ दो में कुछ पैरा हटाते हुए)

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) दवा कंपनी ग्लेनमार्क ने विनिर्माण संबंधी समस्याओं के कारण अमेरिकी बाजार में अपने उत्पाद वापस मंगाए हैं।

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) की नवीनतम प्रवर्तन रिपोर्ट के अनुसार, ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स की एक अमेरिकी इकाई अमेरिका में गर्भनिरोधक दवाओं के 26,928 पैकेट वापस मंगा रही है।

महवा, न्यू जर्सी स्थित ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स इंक, अमेरिका ‘अशुद्धियों/क्षरण विनिर्देशों’ के विफल होने के कारण विओरेले, डेसोगेस्ट्रेल और एथिनिल एस्ट्राडियोल (यूएसपी, 0.15 मिलीग्राम/0.02 मिलीग्राम) और एथिनिल एस्ट्राडियोल टैबलेट के प्रभावित लॉट को वापस मंगा रही है। प्रभावित लॉट का उत्पादन कंपनी की गोवा विनिर्माण सुविधा में किया गया था।

दवा कंपनी ने तीन सितंबर, 2025 को राष्ट्रव्यापी श्रेणी दो वापसी शुरू की है।

यूएसएफडीए के अनुसार, श्रेणी दो वापसी तब शुरू होती है जब किसी उल्लंघनकारी उत्पाद के उपयोग या उसके संपर्क में आने से अस्थायी या चिकित्सकीय रूप से प्रतिकूल स्वास्थ्य परिणाम हो सकते हैं।

भाषा अजय

अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments