scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआशियाना हाउसिंग ने जमशेदपुर में पेश की आवासीय परियोजना, 350 करोड़ रुपये बिक्री आय की उम्मीद

आशियाना हाउसिंग ने जमशेदपुर में पेश की आवासीय परियोजना, 350 करोड़ रुपये बिक्री आय की उम्मीद

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) जमीन, मकान के विकास से जुड़ी कंपनी आशियाना हाउसिंग लि. ने झारखंड के डोबो (न्यू जमशेदपुर) में अपनी नई प्रीमियम आवासीय परियोजना ‘आशियाना अमाया’ पेश की है। इस परियोजना से लगभग 350 करोड़ रुपये बिक्री आय की उम्मीद है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि करीब 3.86 एकड़ में फैली यह परियोजना एक संयुक्त उद्यम मॉडल के तहत विकसित की जा रही है।

‘आशियाना अमाया’ में कुल 230 प्रीमियम फ्लैट होंगे, जिनमें 3बीएचके की कीमत 1.34 करोड़ रुपये से और 4बीएचके की कीमत दो करोड़ रुपये से शुरू होगी।

कंपनी ने बताया कि इस परियोजना को एक ही चरण में तैयार किया जाएगा।

बयान के अनुसार, रुचि पत्र (ईओआई) की प्रक्रिया नवंबर, 2025 के मध्य में शुरू होगी और परियोजना का निर्माण कार्य दिसंबर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

आशियाना हाउसिंग ने बताया कि इस परियोजना के लिए निवेश का प्रबंधन स्व-वित्तपोषण और ग्राहकों से प्राप्त अग्रिम भुगतानों के माध्यम से किया जाएगा।

आशियाना हाउसिंग लि. के उपाध्यक्ष अमित सुरवा दत्ता ने कहा कि आशियाना अमाया जमशेदपुर में प्रीमियम जीवनशैली को एक नया रूप देगी। परियोजना का निर्माण कार्य दिसंबर, 2029 तक पूरा कर लिए जाने की संभावना है। इससे लगभग 350 करोड़ रुपये की बिक्री आय होने की उम्मीद है।

भाषा

योगेश रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments