scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकेनरा एचएसबीसी लाइफ के आईपीओ को दूसरे दिन तक 27 प्रतिशत अभिदान

केनरा एचएसबीसी लाइफ के आईपीओ को दूसरे दिन तक 27 प्रतिशत अभिदान

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के दूसरे दिन 27 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 16,67,15,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 4,44,01,280 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए कोटा को 32 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में 27 प्रतिशत अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 14 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने बृहस्पतिवार को एंकर निवेशकों से 750 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक जुटाए हैं।

बीमा कंपनी का 2,517 करोड़ रुपये का सार्वजनिक निर्गम मंगलवार को बंद होगा।

कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 100-106 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर यह लगभग 10,000 करोड़ रुपये का मूल्यांकन है।

केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, केनरा बैंक, जिसकी 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है, और एचएसबीसी समूह की एचएसबीसी इंश्योरेंस (एशिया पैसिफिक) होल्डिंग्स, जिसकी 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है, द्वारा प्रवर्तित एक संयुक्त उद्यम है।

केनरा एचएसबीसी लाइफ का आईपीओ प्रवर्तकों और एक निवेशक द्वारा 23.75 करोड़ इक्विटी शेयरों की पूर्ण बिक्री पेशकश (ओएफएस) है।

चूंकि यह एक ओएफएस है, इसलिए कंपनी को सार्वजनिक निर्गम से कोई आय प्राप्त नहीं होगी।

वर्ष 2007 में गठित केनरा एचएसबीसी लाइफ भारतीय जीवन बीमा क्षेत्र में एक प्रमुख बैंक-नेतृत्व वाली निजी कंपनी के रूप में विकसित हुई है।

केनरा एचएसबीसी लाइफ के 17 अक्टूबर को शेयर बाजार में आने की उम्मीद है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments