scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 88.77 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 88.77 प्रति डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, 13 अक्टूबर (भाषा) अमेरिकी मुद्रा में व्यापक मजबूती से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ पांच पैसे टूटकर 88.77 प्रति डॉलर पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया अपने सर्वकालिक निम्न स्तर के आसपास घूम रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 88.75 प्रति डॉलर पर खुला। फिर डॉलर के मुकाबले 88.77 पर लुढ़क गया जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 88.72 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.93 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 451.82 अंक फिसलकर 82,049 अंक पर और निफ्टी 109.55 अंक लुढ़कर 25,175.80 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.67 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 459.20 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments