scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशअर्थजगतविप्रो एक प्रसिद्ध ट्रेडमार्क: दिल्ली उच्च न्यायालय

विप्रो एक प्रसिद्ध ट्रेडमार्क: दिल्ली उच्च न्यायालय

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि विप्रो एक प्रसिद्ध ट्रेडमार्क है। न्यायालय ने कहा कि विप्रो एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड कम से कम 1977 से इस ट्रेडमार्क का लगातार और निर्बाध रूप से उपयोग कर रहा है और इसने काफी साख और प्रतिष्ठा हासिल की है।

दरअसल शिवम उद्योग विप्रो वायर मेश ने इस ट्रेडमार्क के पंजीकरण के लिए आवेदन किया था, जिसके खिलाफ विप्रो एंटरप्राइजेज द्वारा दायर एक मुकदमे पर छह अक्टूबर को पारित आदेश में न्यायमूर्ति तेजस करिया ने यह टिप्पणी की।

न्यायाधीश ने कहा कि विप्रो 1980 के दशक से विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार कर रही है और उसने विभिन्न श्रेणियों में ‘विप्रो’ मार्क के लिए कई पंजीकरण हासिल किए हैं, जिनमें ‘विप्रो’ डिवाइस मार्क का सबसे पहला पंजीकरण 1991 में हुआ था।

अदालत ने कहा कि वादी ने अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, इजराइल, फिलीपींस, ब्राजील, कनाडा, मलेशिया, मेक्सिको जैसे विभिन्न देशों में ट्रेडमार्क पंजीकरण हासिल किए हैं।

न्यायाधीश ने कहा, ”वादी को ट्रेडमार्क या व्यापार नाम ‘विप्रो’ के तहत अपनी व्यावसायिक गतिविधियों के संबंध में विभिन्न मान्यताएं, पुरस्कार और प्रशंसाएं भी मिली हैं।”

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments