मुंबई, 12 अक्टूबर (भाषा) वैश्विक स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी कंपनी फिलिप्स भारत में अपने पुरुष सौंदर्य और मातृ एवं शिशु देखभाल उत्पादों की श्रृंखला को मजबूत करना जारी रखेगी। इसके अलावा वह घरेलू बाजार में अपने वैश्विक उत्पादों की पेशकश को भी आगे बढ़ाएगी।
फिलिप्स इंडिया ने यह भी कहा कि बाजार में उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की ओर रुझान तेजी से बढ़ रहा है और कंपनी प्रीमियम खंड में 75 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देख रही है।
फिलिप्स पर्सनल हेल्थ (भारतीय उपमहाद्वीप) के प्रमुख स्मित शुक्ला ने कहा, ‘‘हम पुरुषों की देखभाल और मां-बच्चे की देखभाल से जुड़े उत्पादों को नवाचार और सुधारों के साथ लगातार बेहतर बनाते रहेंगे। साथ ही जो हमारे उत्पाद विदेशों में बहुत लोकप्रिय हैं, उन्हें भी हम भारत में लाना जारी रखेंगे।’’
उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी के पास दांतों की देखभाल के क्षेत्र में एक बड़ा वैश्विक उत्पाद संग्रह है और वह इसे भारत में लाने पर विचार कर रही है।
स्मित शुक्ला के अनुसार, फिलहाल कंपनी यह समझने की कोशिश कर रही है कि भारत में ऐसे उत्पादों की उपभोक्ता मांग कैसे बढ़ाई जा सकती है।
भाषा योगेश पाण्डेय
पाण्डेय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
