scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशअर्थजगतत्योहारी सत्र में जावा-येज्दी की बुकिंग तीन गुना बढ़ी

त्योहारी सत्र में जावा-येज्दी की बुकिंग तीन गुना बढ़ी

Text Size:

जयपुर, 11 अक्टूबर (भाषा) जावा और येज्दी बाइक बनाने वाली ‘क्लासिक लीजेंड्स’ ने शनिवार को कहा कि त्योहारी सत्र में उसकी बुकिंग में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का कहना है कि नए मॉडल की पेशकश, माल व सेवा कर (जीएसटी) से जुड़े फायदों आदि के कारण इस त्योहारी सत्र में उसकी बुकिंग में यह उछाल आया है।

कंपनी के सह-संस्थापक अनुपम थरेजा ने शुक्रवार को जयपुर में जावा येज्दी राइडर क्लब की बैठक में कहा, ”इस सत्र में राजस्थान में कंपनी की बुकिंग पिछले साल की तुलना में तीन गुना बढ़ गई है।”

उन्होंने कहा, ”रोडस्टर और एडवेंचर बाइक के नए संस्करण की पेशकश, 350 सीसी से कम क्षमता वाली बाइक पर जीएसटी में कटौती से इस त्योहार सत्र में यह बढोतरी हुई है।’ उन्होंने कहा कि पिछले साल ‘फ्लिपकार्ट’ पर क्लासिक बाइक की अच्छी बिक्री दर्ज करने के बाद जावा येज्दी अब अमेजन वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं।

थरेजा ने कहा कि कंपनी ने हाल ही में नई येज्दी रोडस्टर बाजार में उतारी है जिसे लंबी दूरी की यात्रा के लिए आधुनिक क्लासिक बाइक के रूप में पेश किया गया और इसमें कस्टामाइजेश के 50 से ज्यादा विकल्प हैं।

उन्होंने बताया कि राजस्थान के 11 शहरों में कंपनी की 14 डीलरशिप हैं, जो उसके राष्ट्रीय खुदरा नेटवर्क का लगभग पांच प्रतिशत है।

भाषा पृथ्वी रवि कांत पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments