scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत 6जी गठबंधन, नौ वैश्विक निकायों ने दिल्ली घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए

भारत 6जी गठबंधन, नौ वैश्विक निकायों ने दिल्ली घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (भाषा) सरकार समर्थित भारत 6जी गठबंधन ने नौ अंतरराष्ट्रीय निकायों के साथ मिलकर दिल्ली घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, जो 6जी पारिस्थितिकी तंत्र के सिद्धांतों का समर्थन करता है। इसमें 6जी प्रौद्योगिकी को सुरक्षित, खुला, लचीला, समावेशी और टिकाऊ बनाने की प्रतिबद्धता जताई गई है।

दिल्ली घोषणापत्र को ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025’ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय भारत 6जी संगोष्ठी 2025 में जारी किया गया।

भारत 6जी गठबंधन के महानिदेशक आर के पाठक ने कहा, ”जैसे-जैसे दुनिया भर में 6जी अनुसंधान में तेजी आ रही है, यह घोषणापत्र विश्वसनीय तकनीकों, खुले मानकों और टिकाऊ नेटवर्क विकसित करने की हमारी सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित करता है। भारत 6जी गठबंधन को इन साझा सिद्धांतों का समर्थन करने में वैश्विक 6जी गठबंधनों के साथ खड़े होने पर गर्व है।”

नेक्स्टजी एलायंस, 6जी स्मार्ट नेटवर्क्स एंड सर्विसेज इंडस्ट्री एसोसिएशन, फिनलैंड की ओउलू यूनिवर्सिटी का 6जी फ्लैगशिप, दक्षिण कोरिया स्थित 6जी फोरम, 6जी ब्रासिल, नेक्स्ट जेनरेशन मोबाइल नेटवर्क्स एलायंस (एनजीएमएन), जर्मनी स्थित 5जी एलायंस फॉर कनेक्टेड इंडस्ट्रीज एंड ऑटोमेशन (5जी-एसीआईए), यूके इंडिया फ्यूचर नेटवर्क्स इनिशिएटिव (यूकेआई-एफएनआई), यूके टेलीकम्युनिकेशंस इनोवेशन नेटवर्क (यूकेटीआईएन), जापान का एक्सजी मोबाइल प्रमोशन फोरम, ईएसए यूरोप और भारत के टीएसडीएसआई तथा नैसकॉम दिल्ली घोषणापत्र का हिस्सा हैं।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments