scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएआई समाज और कृषि में बदलाव लाने को तैयार: फडणवीस

एआई समाज और कृषि में बदलाव लाने को तैयार: फडणवीस

Text Size:

मुंबई, 11 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि कृत्रिम मेघा (एआई) समाज और कृषि में बदलाव लाने के लिए तैयार है और इससे भाषा, वर्ग और भूगोल का अंतर पाटने में मदद मिल रही है।

वह यहां बांद्रा स्थित महबूब स्टूडियो में एचपी और इंटेल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘एचपी ड्रीम्स अनलॉक्ड’ उत्सव के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे।

फडणवीस ने कहा, ”एआई, डिजिटलीकरण और तकनीक हर भारतीय को सशक्त बना सकती है और कल्पना को हकीकत में बदल सकती है।”

उन्होंने कहा कि कृषि में एआई का इस्तेमाल पहले से ही किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ”पुणे में ‘एग्री-हैकाथॉन’ के दौरान युवा नवप्रवर्तकों ने ऐसे एआई मॉडल विकसित किए, जो कीटों के संक्रमण का पूर्वानुमान लगाने के लिए वायु कारकों का विश्लेषण करते हैं और समय पर चेतावनी देते हैं। यह किसानों के लिए एक बड़ा बदलाव है।”

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के हस्तक्षेप नुकसान कम करते हैं, लागत घटाते हैं और मुनाफा बढ़ाते हैं।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments