scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशअर्थजगतप्रधानमंत्री मोदी ने क्वालकॉम के सीईओ से मुलाकात की, एआई और नवाचार पर की चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी ने क्वालकॉम के सीईओ से मुलाकात की, एआई और नवाचार पर की चर्चा

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका की चिप विनिर्माता कंपनी क्वालकॉम के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) क्रिस्टियानो आर. अमोन से मुलाकात की और कृत्रिम मेधा (एआई) और नवाचार में भारत की प्रगति पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”क्रिस्टियानो आर. अमोन के साथ यह एक बेहतरीन बैठक थी। इसमें एआई, नवाचार और कौशल विकास में भारत की प्रगति पर चर्चा हुई।”

उन्होंने कहा, ”भारत के सेमीकंडक्टर और एआई मिशनों के प्रति क्वालकॉम की प्रतिबद्धता देखकर बहुत अच्छा लगा। भारत ऐसी प्रौद्योगिकियों के निर्माण के लिए बेजोड़ प्रतिभा और व्यापकता प्रदान करता है, जो हमारे सामूहिक भविष्य को आकार देंगी।”

अमोन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।

उन्होंने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”भारत एआई और भारत सेमीकंडक्टर मिशनों के समर्थन में क्वालकॉम और भारत के बीच व्यापक साझेदारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ 6जी में बदलाव पर शानदार बातचीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद।”

अमोन ने कहा, ”हम एआई स्मार्टफोन, पीसी, स्मार्ट ग्लास, वाहन, औद्योगिक और अन्य क्षेत्रों में भारतीय पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के अवसरों से उत्साहित हैं।”

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments