scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशअर्थजगतगूगल तीन साल में डेटा सेंटर, कृत्रिम मेधा परियोजनाओं में 88,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी: नायडू

गूगल तीन साल में डेटा सेंटर, कृत्रिम मेधा परियोजनाओं में 88,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी: नायडू

Text Size:

नेल्लोर, 10 अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को घोषणा की कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल विशाखापत्तनम में डेटा केंद्रों और कृत्रिम मेधा (एआई) परियोजनाओं में तीन साल में 88,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्वतंत्र भारत में वित्तीय सुधारों की शुरूआत के बाद से अब तक का सबसे बड़ा निवेश होगा।

नायडू ने इसे एक बड़ा परिवर्तनकारी कदम बताया।

उन्होंने एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमने गूगल के डेटा केंद्रों और एआई परियोजनाओं को अंतिम रूप दे दिया है। भारत में हाल में वित्तीय सुधारों के बाद आने वाले तीन वर्षों में विशाखापत्तनम में लगभग 10 अरब डॉलर यानी करीब 88,000 करोड़ रुपये का एकल निवेश किया जा रहा है।’

गूगल की अनुषंगी कंपनी रैडेन इन्फोटेक इंडिया लि. यह निवेश करेगी, जिसके तहत विशाखापत्तनम में तारलुवाड़ा, अदाविवरम और रामबिल्ली में तीन परिसर विकसित किए जाएंगे।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments