scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशअर्थजगतपूर्वांकरा की दूसरी तिमाही की बिक्री बुकिंग चार प्रतिशत बढ़कर 1,322 करोड़ रुपये पर

पूर्वांकरा की दूसरी तिमाही की बिक्री बुकिंग चार प्रतिशत बढ़कर 1,322 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी पूर्वांकरा लि. की बिक्री बुकिंग आवासीय संपत्तियों की बेहतर मांग के कारण चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में चार प्रतिशत बढ़कर 1,322 करोड़ रुपये रही।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,270 करोड़ रुपये की बिक्री की थी।

पूर्वांकरा लि. ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-सितंबर अवधि के दौरान बिक्री बुकिंग चार प्रतिशत बढ़कर 2,445 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 2,349 करोड़ रुपये थी।

क्षेत्रफल की दृष्टि से जुलाई-सितंबर तिमाही में बिक्री 15 लाख वर्ग फुट रही। वहीं अप्रैल-सितंबर में यह 27.5 लाख वर्ग फुट रही।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments