scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशअर्थजगतशिरीष चंद्र मुर्मू ने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर का पदभार संभाला

शिरीष चंद्र मुर्मू ने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर का पदभार संभाला

Text Size:

मुंबई, नौ अक्टूबर (भाषा) शिरीष चंद्र मुर्मू ने बृहस्पतिवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर का पदभार संभाल लिया।

मुर्मू विनियमन एवं प्रवर्तन सहित चार विभागों का कार्यभार संभालेंगे।

वह एम राजेश्वर राव का स्थान लेंगे। राव बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हो गए।

आरबीआई ने बयान में कहा कि मुर्मू को तीन साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है।

मुर्मू इस पहले केंद्रीय बैंक में कार्यकारी निदेशक के पद पर तैनात थे।

एक अलग बयान में आरबीआई ने कहा कि संजय कुमार हंसदा को तीन मार्च, 2025 से कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

मुर्मू 1991 में रिजर्व बैंक में शामिल हुए और विभिन्न पदों पर कार्य किया।

उन्होंने पूर्व में बैंक ऑफ इंडिया और देना बैंक के निदेशक मंडल में आरबीआई के नामित निदेशक के रूप में कार्य किया है, साथ ही ईसीजीसी लिमिटेड के निदेशक मंडल में भी कार्य किया है।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments