scorecardresearch
Sunday, 16 November, 2025
होमदेशओडिशा : पुरी में बस सवार व्यक्ति ने धारदार हथियार से चार सहयात्रियों पर हमला किया

ओडिशा : पुरी में बस सवार व्यक्ति ने धारदार हथियार से चार सहयात्रियों पर हमला किया

Text Size:

भुवनेश्वर, सात अक्टूबर (भाषा) ओडिशा के पुरी जिले में मंगलवार को 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने सरकारी बस में अपने चार सहयात्रियों पर कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुरी के पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने बताया कि बस सवार व्यक्ति ने अचानक धारदार हथियार से चार सह यात्रियों पर हमला कर दिया। बस पुरी जिले के खंडाहोता से कनास जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि अब तक हमले की वजह की जानकारी नहीं मिली है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

सिंह ने बताया कि हमले के बाद, बस में सवार अन्य यात्रियों ने आरोपी की पिटाई कर दी, जिससे वह भी घायल हो गया।

उन्होंने बताया, ‘‘पूर्वाह्न सुबह करीब 10 बजे कनास पुलिस थाने को घटना की जानकारी मिली और वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। चारों घायलों को कनास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया और बाद में उनमें से दो को पुरी अस्पताल भेज दिया गया।’’

सिंह ने बताया कि दो अन्य घायल यात्रियों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि आरोपी भी पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल में इलाजरत है।

उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाषा धीरज मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments